उत्तराखंड। पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य कुकर्म के प्रयास में गिरफ्तार
हरिद्वार में भाजपा से निष्कासित पूर्व राज्य मंत्री डॉ विनोद आर्य की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर उनके ही ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
इस बार मुश्किल बढ़ने का कारण अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी उनका बेटा पुलकित आर्य नहीं बल्कि वे स्वयं ही हैं। विनोद आर्य के चालक ने डा आर्य पर कुकर्म का मुकदमा कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराया है। साथ ही शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, कुछ समय पहले तक भाजपा में कद्दावर नेता रहे पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद आर्य की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। अभी उनके बेटे पर अंकिता भंडारी हत्या का संगीन आरोप लगा है जिसके बाद वह तो जेल में अपने दिन काट ही रहा है। अब उनके 27 वर्षीय चालक ने उन पर कुकर्म के प्रयास का संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर रोहन कांबोज थाना फतेहपुर, सहारनपुर का रहने वाला है।
उत्तराखंड। IFS किशनचंद की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, विजिलेंस ने बिछाया जाल
विनोद आर्य है पुलकित का पिता
रोहन कांबोज ने एक वेबसाइट पर एक विज्ञापन पढ़ा था, जिसमें जिक्र था कि डॉ विनोद आर्य जो उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं और अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का पिता है। उनको ड्राइवर की जरूरत है। जिसके बाद रोहन ने डॉ विनोद आर्य से संपर्क किया जिसके बाद उन्होंने रोहन को 10 हजार सेलरी पर करीब तीन सप्ताह पूर्व पहले ड्राइवर रख लिया।
आरोप है कि डॉ विनोद ने उसे ज्वालापुर आर्यनगर में रहने के लिए कमरा दे दिया था। ड्राइवर रोहन ने बताया कि विनोद आर्य रात के समय उसको अपने पास बुलाता था और अपने शरीर की मालिश करने और पैर दबाने के लिए कहता था। वहीं, अश्लील हरकतें भी करता था। कुछ दिन पहले ही रात को 10:30 बजे भाजपा नेता ने मालिश करने के लिए बुलाया। मालिश के दौरान डॉ विनोद ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया जिसके बाद युवक डरकर अपने घर छुटमलपुर चला गया।
हमारे Facebook पेज को लाइक करें और हमारे साथ जुड़ें। आप हमें Instagram, Twitter और Koo पर भी फॉलो कर सकते हैं। हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें – Youtube